मोतिहारी। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक का उद्देश्य थाने की विधि-व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाना और विभिन्न अभियानों की प्रगति का आकलन करना है। इसी क्रम में छतौनी थाना में थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।, वही बैठक में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान थाना अध्यक्ष ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के मुख्य बिंदु शराब तस्करी पर अंकुश थाना ,वारंटियों की गिरफ्तारी,वाहन चेकिंग अभियान सुरक्षा और गश्ती,सामाजिक समन्वय पर जोर दिया गया,, वही बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें। वही थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा, "अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। यह बैठक न केवल समीक्षा का माध्यम है, बल्कि यह टीम वर्क को मजबूत करने और रणनीति बनाने का अवसर भी प्रदान करती है। हमें हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।"


