मोतिहारी। राजद युवा प्रकोष्ठ की एक दिवसीय बैठक मोतिहारी के जिला राजद कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला युवा राजद अध्यक्ष नुरुल होंदा अंसारी ने की। बैठक में राजद युवा प्रदेश प्रभारी सह प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। वही बैठक में पार्टी के कई अहम मुद्दों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। प्रदेश प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने कहा कि बैठक में पंचायत और प्रखंड स्तर के अध्यक्षों ने भाग लिया। 17 महीने के कार्यकाल की प्राथमिकताओं पर चर्चा की। इनमें ‘माई-बहन मान योजना’ के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने, 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, दिव्यांग, विधवा, माता, बहन और बुजुर्गों को 400 रुपये के बदले 1500 रुपये देने जैसी घोषणाओं को प्रमुखता से शामिल किया गया।,, जिलाध्यक्ष नुरुल होंदा अंसारी ने कहा कि राजद युवा प्रकोष्ठ का उद्देश्य युवाओं की समस्याओं को समझकर उन्हें पार्टी के माध्यम से समाधान दिलाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को साझा करें। इस मौके पर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव देवा गुप्ता, प्रधान महासचिव सुरेश साहनी, जिला महासचिव इंजीनियर तबरेज आलम सहित युवा प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।


