मोतिहारी:-भारत नेपाल सीमा पर स्थित 71 वीं वाहिनी एसएसबी मोतिहारी के द्वारा शुक्रवार को वाहिनी कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में अखिलेश्वर प्रसाद यादव(उर्फ़ भाई जी)जिला परिषद् उपाध्क्ष की अध्यक्षता में टोनवा–पिठ्वा खेल मैदान में शहीद भरत प्रसाद फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में वाहिनी कमान्डेंट (चिकित्सा)राजेश कुमार ने बताया कि शहीद भरत प्रसाद,गाँव धनीती जिला आरा(बिहार) के रहने वाले थे और वर्ष 2005 में वे सशस्त्र सीमा बल के 31 वीं वाहिनी गोसाईगाँव(असम)में सेवा दिए थे।दिनांक 04 अप्रैल 2011 को अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्च आपरेशन से लौटते वक्त रास्ते में पहले से घात लगाये बैठे उग्रवादी समूहों ने गश्ती दल पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया। अपने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए घायल अवस्था में उन्होंने उग्रवादी समूहों का विरतापुर्वक सामना किया, लेकिन गोली लगने और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण आरक्षी भरत प्रसाद वीरगति को प्राप्त हो गए। स्थानीय मुखिया मनोज जायसवाल विशुनपुर पंचायत ने सर्वप्रथम शहीद को नमन करते हुए कहा कि एस.एस. बी. के द्वारा कराये जा रहे फुटबॉल टूनामेंट के माध्यम से हम एक दूसरे से जुड़ रहे है और आपसी भाईचारा मजबूत हो रही है। ऐसे कार्यक्रम अगर निरंतर होगी तो हमारी आपसी भाईचारा और मजबूत होगी। वहीं श्री साबू नंदन कुमार सरपंच झरोखर पंचायत ने भी एस.एस.बी. के द्वारा आयोजित फूटबॉल टूर्नामेंट की सराहना करते हुए कहा कि इससे सीमावर्ती ग्रामीणों के बीच आपसी संबंध और मजबूत होगी। यह फाइनल फुटबॉल मैच “न्यू स्पोर्ट्स क्लब पिठ्वा” और “प्रोग्रेस फुटबॉल घोड़ासहन –A” की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों ने अपने अपने टीम के लिए संघर्षपूर्ण मैच खेला और प्रोग्रेस फुटबॉल घोड़ासहन – A विजयी रही और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया वही न्यू स्पोर्ट्स क्लब पिठ्वा की टीम उप-विजेता रही। कार्यक्रम के अंत में अखिलेश्वर प्रसाद यादव(उर्फ़ भाई जी)जिला परिषद् उपाध्क्ष के द्वारा विजेता और उप-विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल, जसीं देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के दौरान पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमे डॉ. प्रवीण कुमार (TVO) बनकटवा द्वारा ग्रामीणों के पशुओं का जाँच तथा निशुल्क दवा बितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान अखिलेश्वर प्रसाद यादव(उर्फ़ भाई जी)जिला परिषद् उपाध्क्ष,मनोज जायसवाल मुखिया विशुनपुर पंचायत,साबू नंदन कुमार सरपंच झरोखर पंचायत, वीरेंदर कुमार सक्सेना ,विपिन कुमार कुशवाहा मुखिया,विश्वजीत तिवारी उप-कमांडेंट विश्वाश के.एम.(सहायक कमांडेंट)आकाश कुमार यादव (सहायक कमांडेंट) ,निरीक्षक मुकुट दास,मीडिया कर्मी और बड़ी मात्रा में वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी और दर्शकगण मौजूद रहे।


