मोतिहारी:-सुगौली थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन विधि व्यवस्था को लेकर चौकस दिख रही है। सरस्वती पूजा के डीजे पर रोक सहित अश्लील गाने और विसर्जन के दौरान भीड़ में उपद्रवियों पर लगाम लगाने सहित मामले में पुलिस कोई कोताही नहीं बरतने रही है। पूजा के दौरान डीजे नहीं बजे उससे पहले डीजे संचालक पर कार्रवाई करते हुए उनके डीज़े को थाना लाकर जब्त कर दिया वही इन प्रतिबंध को लेकर माइकिंग के साथ फ्लैग मार्च कर लोगो यह संदेश दिया है की पुलिस अब किसी भी कीमत पर डीजे और अश्लील गाने और सांप्रदायिक सौहार्द ना बिगड़े इस को की समझौता नहीं करने वाली है। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने कहा की किसी भी हाल डीजे और सरस्वती पूजा में हुड़दंगियों पर पैनी नजर और सांप्रदायिक सौहार्द ना बिगड़े इस पर कोई कोताही नहीं चलेगी। फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष सहित एसआई अभिनव कुमार शंभू साह नवीन कुमार विश्वजीत पंडित अनुराग कुमार राजेश कुमार मोना कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल मौजूद थे।


