मोतिहारी:-सुगौली पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक सवार को 180 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की एक शराब कारोबारी भारी मात्रा में शराब लेकर जाने वाला है। सूचना पर थानाध्यक्ष श्री सिंह ने पुलिस टीम को धर-पकड़ के लिए भेजा। पुलिस टीम सुगौली करमवां-रघुनाथपुर मार्ग के शीतलपुर रेल ढाला के पास आते-जाते वाहनों की जांच शुरू की। जांच के क्रम में एक बाइक पर एक युवक को देशी शराब ले जाते पकड़ा जिसकी जांच में बाइक पर 180 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गुडिगावां निवासी चित्र रमन कुमार को पकड़ा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ाया शराब और बाइक जप्त कर लिया गया है। और शराब कारोबारी पर उत्पाद अधिनियम और मध्य निषेध कानून के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


