मोतिहारी;-हरसिद्धि थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें जमीन से संबंधित विभिन्न प्रकार के विवादों को लेकर आवेदन प्राप्त की गई.जनता दरबार के दौरान अंचल के राजस्व कर्मचारी भेषज कुमार एवं विशाल कुमार के साथ थाना के अपर थानाध्यक्ष मनीष राज नें संयुक्त रूप से मिलकर जनता दरबार में फरियादियों की फरियाद को सुना.भेषज कुमार ने बताया कि बहुत सारे जमीनी विवादों में संबंधित कागजात अधूरा रहने के कारण अगले जनता दरबार में उपलब्ध कराने को कहा गया एवं एक विवाद का निष्पादन त्वरित रूप से कर दी गई.

