मोतिहारी। संसद मे बजट 2025 पेश किया गया है। वही इस बजट पर उद्योगपति यमुना सीकरीया ने कहा कि यह बजट हर भारतीयों की आकांक्षाओ को पूरा करने वाला बजट है। इस बजट में सरकार के द्वारा इनकम टैक्स में भारी छूट दी गई है। जिससे अधिक से अधिक लोग इनकम टैक्स भर सके, बिहार में मखाना बोर्ड के गठन का निर्णय लिया गया है। इसका लाभ किसानों को सरकारी नीतियों में पूरा मिलेगा। बिहार में मखाना का उत्पादन सर्वाधिक होता है। बजट में रोजगार के सभी क्षेत्रों को हर प्रकार से प्राथमिकता दी गई है, केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण टूरिज्म स्थान को चिन्हित किया है, ताकि भारी मात्रा में लोग स्वरोजगार से जुड़ सकें। सरकार की नीति है विकास भी विरासत भी, किसानों के लिए पीएम धन-धान्य कृषि योजना के तहत शुरू में 100 जिलों में सिंचाई इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा दिया गया है। यह यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है। आने वाले समय में भारतीय उत्पाद विश्व के मार्केट में अपनी चमक बिखरने के लिए तैयार हैं।


