मोतिहारी:-हरसिद्धि थाना के द्वारा फरार चल रहे हरसिद्धि बाजार के निवासी मोहन सहनी के पुत्र साजन सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। हरसिद्धि थाना की एस आई पिंकी कुमारी नें पुलिस टीम के दल बल के साथ शुक्रवार की रात्रि में गिरफ्तार किया।हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेदु कु सिन्हा ने बताया कि साजन कुमार हरसिद्धि थाना कांड संख्या 60/25 का अभियुक्त था जिसके ऊपर भारतीय न्याय संहिता की धारा115(2)118,109,303(2),351,3(5) के तहत मुकदमा दर्ज है. गिरफ्तारी के उपरांत संबंधित करावाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।


