मोतिहारी,:-सुगौली-रक्सौल राष्ट्रीय उच्च 527 डी पर सिकरहना पुल के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक टेम्पू चालक की मौके पर ही मौत हो गई।साथ हीं टेम्पू पर सवार चार लोग घायल हो गए।घटना रविवार की सुबह आठ बजे के बाद की बताई गई है। बताया गया कि टेम्पू चालक मुडला से पैसेंजर लेकर सुगौली की ओर आ रहा था। तभी सिकरहना पुल के समीप छपवा की ओर से आ रही अज्ञात वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई।मृतक टेम्पू चालक रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुडला का नथू ठाकुर का पुत्र अमित कुमार बताया जाता है।जबकि घायलों में सोहराब आलम,राशिद आलम,शहबाज आलम और नजमा खातून बताये गए हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग जमा हो गए और 112 नम्बर पुलिस टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां उनका प्राथमिक उपचार कर मोतिहारी रेफर किया गया।वहीं पुलिस टेम्पू चालक के शव को कब्जे में कर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा है।थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवेदन मिलने पर अगली कार्रवाई की जायेगी।


