मोतिहारी:-पुर्वी चंपारण जिले के मेहसी प्रखंड में प्रवेश द्वार मंगराही चौक पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमों, सांसद उपेंद्र कुशवाहा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर रालोमो के मेहसी प्रखंड अध्यक्ष शंकर कुशवाहा के नेतृत्व में श्री कुशवाहा को फूलमाला और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।इस स्वागत समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व एमएलसी रामेश्वर कुमार महतो, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता और महासचिव राम पुकार सिन्हा समेत दर्जनों प्रदेश स्तरीय नेता भी उपस्थित थे।इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में NDA गठबंधन की बढ़ती ताकत का दावा करते हुए कहा कि इस बार गठबंधन दो सौ पच्चीस सीटों से सरकार बनाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार सहित पूरे देश में NDA की लहर चल रही है।स्वागत करने वालों में रालोमो के पूर्वी चम्पारण जिला अध्यक्ष इं रमेश पासवान, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह, प्रदेश सचिव डॉ संजय कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ दीपक कुमार और अन्य कई नेता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।यह कार्यक्रम आगामी चुनावों के मद्देनजर रालोमो की तैयारी और ताकत का स्पष्ट संकेत है।