जिले में राष्ट्रवाद और सामाजिक सेवा के लिए समर्पित संगठन रुद्र सेना ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आकर्ष कुमार को पूर्वी चंपारण जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि आकर्ष कुमार की युवाओं के बीच मजबूत पकड़, सामाजिक सरोकारों के प्रति सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक क्षमताओं को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से जिले में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है।अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए आकर्ष कुमार ने कहा, "मैं रुद्र सेना का आभार प्रकट करता हूं। यह जिम्मेदारी मेरे लिए गौरव की बात है। मैं समाज और संगठन दोनों के हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा।" संगठन के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और भविष्य में संगठन को मजबूती देने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

