मोतिहारी/THE ROYAL NEWS
अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन एवं अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अधिकारी संगठन, पूर्वी चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में आज झांसी की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर एक शांतिपूर्ण पदयात्रा आयोजित की गई।
पदयात्रा का शुभारंभ गांधी संग्रहालय, मोतिहारी से किया गया और यह शहीद स्मारक बंजरिया पंडाल गांधी में संपन्न हुई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य
इस आयोजन का उद्देश्य था—
स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य एवं अतुलनीय योगदान को नमन करना
राष्ट्रनिर्माण में उनके त्याग व संघर्ष को समाज तक पहुँचाना
गांधीवादी सिद्धांतों और अहिंसात्मक विचारधारा को जन-जन तक प्रसारित करना
उत्साहपूर्ण भागीदारी
पदयात्रा में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों तथा स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रनायकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अध्यक्षता एवं उपस्थित विशिष्टजन
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री किशोर पांडेय ने की। इस अवसर पर निम्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे अमित निधि, विनोद कुमार यादव, आनंद प्रकाश, भारत सिंह, राजेश अस्थाना, प्रमोद प्रसाद, नागेश्वरी देवी, लक्ष्मी साहनी, भोला साहनी, महादेव ठाकुर, सुनील कुमार सिंह, शशि सिंह सहित कई अन्य सम्मानित नागरिक।

