आज दिनांक 07 जनवरी 2026 को आई.एम.आई. हॉल, मोतिहारी में जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में एस.एम. नेट, यूनिसेफ मोतिहारी द्वारा “वार्षिक समीक्षा सह कार्ययोजना” बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने कहा कि पूर्वी चम्पारण जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में एस.एम. नेट और यूनिसेफ की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व जांच, पोलियो अभियान, ए.ई.एस., कोरोना महामारी, बाढ़ पूर्व तैयारी एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में यूनिसेफ को एक कुशल और भरोसेमंद सहयोगी बताया। जिलाधिकारी ने एस.एम. नेट टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई ऊर्जा के साथ आगे भी बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें मोतिहारी के सिविल सर्जन डॉ. रवि भूषण श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.एन. सत्यार्थी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरत् चन्द्र शर्मा, आई.एम.आई. अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ठाकुर विश्वमोहन, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी मो. अमानुल्लाह, आई.सी.डी.एस. की निधि कुमारी, डॉ. कुमार अमृतांशु, डब्ल्यू.एच.ओ. के एस.एम.ओ. डॉ. मनोज कुमार तुमाराडा, जे.एस.आई. की सुश्री गुंजन, पीरामल के श्री मुकेश कुमार, यू.एन.डी.पी. के श्री रूपेश कुमार मिश्रा, पी.सी.आई. के श्री राजेश नाथ तिवारी, चाई के श्री चन्दन कुमार, आयुष चिकित्सक संघ के डॉ. मनीष कुमार सहित एस.एम. नेट–यूनिसेफ के बी.एम.सी. गण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन एस.एम.सी. डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने किया। बैठक में बीते वर्ष की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।
मोतिहारी में एस.एम. नेट–यूनिसेफ की वार्षिक समीक्षा सह कार्ययोजना बैठक संपन्न//THE ROYAL NEWS
बुधवार, जनवरी 07, 2026
मोतिहारी// THE ROYAL NEWS
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें

