मोतिहारी | न्यूज़ डेस्क
आगामी सरस्वती पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जिले के सभी थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जारी निर्देशों के अनुसार—
डीजे एवं ऑर्केस्ट्रा पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
अश्लील गाना बजाने या फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सड़कों पर अवैध चंदा वसूली करने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई होगी।
बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार की मूर्ति या झांकी निकालने की अनुमति नहीं होगी।
सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।
अफवाह फैलाने वालों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और तैयार है।
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग शांति, सौहार्द और नियमों का पालन करते हुए पर्व मनाएं। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि या सूचना मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

