सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और जेल के अंदर किसी भी अवैध गतिविधि की जांच के उद्देश्य से यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। छापेमारी के दौरान जेल के सभी वार्डों की गहन तलाशी ली गई।
अभी तक की जांच में किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हर कोने की जांच कर रहा है और छापेमारी लगातार जारी है।
जेल प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम इस अभियान में शामिल है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि जेल के अंदर कानून व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित बनी रहे।
अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अचानक छापेमारी आगे भी जारी रहेगी, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

