सुगौली पु/च : सुगौली थाना क्षेत्र के सपहा गांव में एक व्यक्ति की हत्या उसकी पूर्व पत्नी के साथ मिल कर अन्य लोगों के द्वारा कर दिया गया।इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने पूर्व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के उतरी छपरा बहास पंचायत के सपहाँ गाँव निवासी गुरुदेव सहनी राशन उठाने के लिए मेहवा गांव में गया हुआ था।जहां से लौटने के दौरान पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।जिसके बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष विवेक जयसवाल को दी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया और पोस्मार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौप दिया। घटना को लेकर परिजनों ने मृतक की पूर्व पत्नी . रीता देवी सहित चार लोगों को आरोपी बनाया है।वही हत्या के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए रीता देवी को गिरफ़्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।