मझौलिया पश्चिम चम्पारण/ इरशाद
थाना के अभिलेखों की जांच करते कांडों की समीक्षा की तथा रात्रि गश्ती और बैंकों की सुरक्षा पर दिया विशेष बल देने का आदेश।थाना के अधिकारियों को समय पर केस डायरी प्रस्तुत करने का दिया कड़ा निर्देश।जिला पुलिस कप्तान उपेंद्र नाथ वर्मा ने मझौलिया थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से जांच करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एस पी ने थाने के मालखाना, हवालात व थाना परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया। एसपी ने थानाध्यक्ष अशोक कुमार से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। वही इस दौरान थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधान कर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया।
पुलिस कप्तान ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने को कहा। उन्होंने अपराध के ग्राफ को भी देखा। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार अनुसंधान प्रभारी अशोक कुमार साह बाल्मीकि प्रसाद सिंह ललन राम योगेंद्र प्रसाद सुधांशु शेखर सिंह वरुण कुमार संजय कुमार आदि पुलिस अधिकारी सहित रवीश कुमार धनंजय कुमार सहायक और उमेश कुमार प्रदीप कुमार राकेश कुमार आदि चौकीदार एवं आरक्षी बल मौजूद थे।