संवाददाता: साबिर अली
लौरिया | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार प्रदेश का 63 वें प्रदेश अधिवेशन मां कात्यायनी की धरती खगड़िया में 19 व 20 फरवरी के बीच संपन्न हुआ। जिसमें पूरे बिहार से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रांतीय अधिवेशन के समापन के समय विभिन्न कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व मिला। इसी अधिवेशन में बेतिया के छात्र नेता एवम पश्चिमी चंपारण के जिला संयोजक सुजीत मिश्रा को अभाविप के चंपारण विभाग संयोजक मोतिहारी, बेतिया जिला का नवीन दायित्व मिला। विभाग संयोजक की घोषणा होते ही सुजीत मिश्रा को अनेक लोगों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि सुजीत मिश्रा पिता बजरंग मिश्रा लौरिया प्रखंड क्षेत्र के मलाही टोला के ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले है, उनका विद्यार्थी परिषद से संपर्क 2015 से है। वे पूर्व में लौरिया नगर मंत्री प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला संयोजक निर्वाचित छात्र संघ प्रतिनिधि जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। एवम वे आरएसएस के प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षित स्वयंसेवक भी है। सुजीत मिश्रा अभाविप के विभाग संयोजक बनने पर संगठन के पूर्व एवम वर्तमान कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दिया।
इधर संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रोशन कुमार नगर मंत्री आशीष ठाकुर अभिजीत राय सौरभ शुक्ला राजा श्रॉफ धर्मेश गुप्ता मिंकू श्रीवास्तव विशाल झा सुमित रघुविंदर राहुल चंदन सैनी सुशांत सिंह यस प्रजापति सैयद आसिफ हैदर प्रिंस मिश्रा रवि दास अनमोल तिवारी प्रिंस विनय बारी शशिकांत वर्मा मोहित गुप्ता सोनू सिंह राजपूत लवकुश कुशवाहा रवि किशन श्रीवास्तव राजेश अभिमन्यु कुमार ,गुडू प्रियतम आदर्श राजपूत रविकांत पराशर प्रशांत मौर्य अनूप तिवारी सुजीत अभिषेक यदुवंशी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।