संवाददाता: साबिर अली
भाष्कर दिवाकर बगहा।बगहा दो के आदर्श मध्य विद्यालय पटखौली में प्रथम संस्था के द्वारा 'फिर से स्कूल चले हम' जागरूकता रैली अभियान शुक्रवार को चलाया गया। इस जागरूकता अभियान में विद्यालय के बच्चे और शिक्षक भी शामिल रहें। प्रथम संस्था के प्रखंड समन्वयक शुभम कुमार ने बताया कि हमारे संस्था द्वारा सभी सरकारी विद्यालयों में जागरूकता रैली अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सभी अभिभावकों के बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
जिससे विद्यालयों में बच्चे उपस्थित रहकर अपरा नियमित पढ़ाई कर सकें। अगर बच्चे पढ़ लिख जाएंगे तो, वे अपने समाज के लिए एक दूसरे को अच्छी बातें और ज्ञान वर्धक चीजें सीख सकेंगे। बच्चों के पढ़ने से बाल विवाह, बाल मजदूरी जैसे कुरीतियों पर रोकथाम हो सकेगा। इसलिए प्रथम संस्था द्वारा सभी बच्चों को 'फिर से स्कूल चले हम' के नारे के साथ बच्चों को विद्यालय से जोड़ रहा है। विगत 2 सालों से कोविड-19 के चलते हैं।
विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू रूप से नहीं हो पाया। अब जब कोविड-19 के मामले कब होने पर बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह जागरूकता अभियान तब तक करेंगे जब तक सभी विद्यालयों के बच्चे नियमित रूप से विद्यालय से जुड़ नहीं जाते हैं। वही जागरूकता अभियान के दौरान आदर्श मध्य विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार ने बताया कि अभी विद्यालयों में बच्चों को आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। और सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन के अनुसार बच्चों का पठन-पाठन कराया जा रहा है। इस जागरूकता रैली में मौजूद विद्यालय के कक्षा एक से लेकर आठ तक के बच्चे शामिल थे। इसके साथ ही प्रथम संस्था और आदर्श मध्य विद्यालय पटखौली के शिक्षकों में कमलनाथ राय, मनोज माइकल ,उमेश चंद्र सिंह, मंजूर अहमद आदि शिक्षक मौजूद थे।