संवाददाता: साबिर अली
रामनगर दौरे पर आए अखिल भारतीय कांग्रेस कमीटि , मछुआरा के बिहार प्रदेश अध्यक्षा जन्मोत्री ममता निषाद ने तबीयत खराब सुन कर, महिला जिला अध्यक्षा "प्रतिमा भारती" महिला कांग्रेस कमेटी पश्चिम चंपारण, से निवास स्थान पर कुशल क्षेम लेने मंगलवार को पहुंची। साथ हीं क्षेत्र के महिलाओं के विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की। ममता निषाद ने कहा, कि महिलाओं के सम्मान के लिए हम सब अपनी जान की बाजी लगा देंगे। महिला जिला अध्यक्षा प्रतिमा भारती ने अपनी क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराई। मौके पर कांग्रेस नेता रमाशंकर दुबे , पूर्व सरपंच कांग्रेस नेता देश बंधु राम , युवा कांग्रेसी नेता गोलू बाबू इत्यादि मौजूद रहें।