संवाददाता: साबिर अली
पश्चिमी चंपारण की इनरवा निवासी संजय साह चंडीगढ़ से कमाकर धर जाने के क्रम में सोमवार के दोपहर नरकटियागंज पोस्ट आफिस के बगल वाले रास्ते से इनरवा जानें के लिए जा रहा था ।की सोमवार की दोपहर पोस्ट ऑफिस के पास दो अज्ञात उच्चको ने मोबाइल और पॉकेट से 4500 ₹ निकाल कर भागने में सफल रहे।
जिसका लिखित आवेदन देकर शिकारपुर थाने में गुहार लगाई। शिकारपुर थाने के एसआई ने दरिया दिल दिखाते हुए पीडी त संजय साह को घर जाने के लिए ₹500 दिए जिससे वह सुरक्षित घर पहुंच सके ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार से पूछे जाने पर बताया कि आवेदन मिला है जिसकी छानबीन की जा रही है
