संवाददाता: साबिर अली
प चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा एक प्रखंड के मनरेगा कार्यालय के प्रकोष्ठ में बुधवार को मनरेगा पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने चौबीस पंचायत के कनीय अभियंता,पंचायत तकनीकी सहायक,पंचायत रोजगार सेवकों के साथ साप्ताहिक बैठक किये।बैठक के दौरान पीओ ने पिछले कार्यों की समीक्षा करते हुए मनरेगा कर्मियो से बारी बारी से जानकारी प्राप्त किये।
मनरेगा कर्मियो को निर्देशित किया जल जीवन हरियाली योजना के तहत विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कराना सुनिश्चित करेंगे साथ ही मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम एमएमएस एप के बारे मनरेगा कर्मियो से जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें निर्देशित किए की मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम एप से पंचायतों में निगरानी करेंगे।
मस्टरोल में श्रमिक का फोटो होगा तथा साइट पर श्रमिक को खड़ा कर फोटो के साथ उसकी हाजिरी भरी जाएगी मनरेगा योजना से जुडे प्रखंड के सभी अधिकारी इस सिस्टम से जुड़े रहेंगे। इससे फर्जी हाजरियो व फर्जीवाड़े पर पूरी तरह रोक लगेगी साथ ही कार्य स्थल पर काम करने वाले श्रमिक को अपनी मेहनत का पूरा मेहनताना मिलेगा। जहां सभी मनरेगा कर्मी पंचायतों में मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम एप लागू कराना सुनिश्चित करेंगे।
नई योजनाओं के संबंध में उन्होंने सभी पीआरएस व जेई को आवश्यक निर्देश दिए कि चयनित योजनाओं की सूची उपलब्ध होते ही कार्य प्रारंभ करने की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने मनरेगा कर्मियो सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कार्यों शिथिलता बरतने वाले कर्मियो पर विभागीय कारवाई करने की अनुशंसा की जायेगी।
मौके पर पंचायत रोजगार सेवक उमेश पाल,संजय कुमार,दिग्विजय कुमार भारती,राम कुमार,विजय कुमार,प्रेमनाथ पासवान,रविन्द्र दास,विरेन्द्र प्रसाद,लेखापाल शंकर प्रसाद,जेई सतेन्द्र नारायण सिन्हा आदि उपस्थित थे
