संवाददाता: साबिर अली
नौतन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लौरिया एवं मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रैक्टर लूट कांड के सरगना सन्नी कुमार शर्मा को लोडेड कट्टा के साथ धर दबोचा है।
उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की करीब आधा दर्जन लूट कांड का वांछित फरार सरगना सन्नी कुमार शर्मा 28 वर्ष पिता मुन्नी लाल शर्मा ग्राम धूम नगर वार्ड नंबर 16 थाना नौतन किसी घटना को अंजाम देने के लिए बेतिया नौतन मुख्य मार्ग में बलुआ तीन मुहानी मोड़ के पास डेरा डाले हुए है।
सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक द्वारा सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतर जिला अपराधी सन्नी कुमार शर्मा को एक लोडेड देशी कट्टा के साथ धर दबोचा गया ।पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि मोतिहारी और बेतिया के विभिन्न थानों में इसके विरुद्ध करीब आधा दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें वह फरार चल रहा था।
पुलिस टीम में योगापट्टी पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार, नौतन थानाध्यक्ष खालिद अख्तर, प्रशिक्षु दरोगा बबलू यादव एवं अमरजीत भारद्वाज आदि शामिल थे।
