संवाददाता: साबिर अली
जाँच के क्रम में सरकारी/गैरसरकारी छात्रावासों तथा कोचिंग के संचालकों को प्रत्येक आने-जाने वाले व्यक्तियों पर नजर बनाए रखने को निर्देशित किया गया है। उन्हें निर्देश दिया गया कि छात्रावास आने-जाने वाले व्यक्तियों की प्रॉपर टाईमिंग के साथ लॉगबुक मेंटेन कराया जाए। इस दौरान सम्पूर्ण छात्रावास तथा कोचिंग संस्थान की वीडियोग्राफी भी कराई गई तथा संचालकों को अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। इसमें व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रशासन का आ-सूचना संग्रह तंत्र तथा साइबर सेल पूर्णतः सक्रिय है। उपद्रवियों पर सरकार की पैनी नजर है। गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित कर करवाई की जा रही है। विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने में संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यदि उनकी संलिप्तता प्रमाणित होगी तो दोषियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
