संवाददाता: साबिर अली
21जून।पटखौली थाना द्वारा बगहा 2 नगर के डुमवलिया के नया टोला भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ है। पटखौली थाना प्रभारी लालबाबू प्रसाद यादव ने बताया कि डुमवलिया के नया टोला एवं राज कॉलोनी बेतिया नारायनापुर से 45 लीटर 285 एमएल शराब पकड़ा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर के कई जगहों पर छापेमारी की जा रही थी जिसमें डुमवलिया के नया टोला से मुन्ना नाम का युवक को शराब के साथ पकड़ा गया। इसके साथ ही तीन अन्य लोग इस शराब के कारोबार में शामिल थे, तीनो फरार हैं , पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा। अवैध शराब के कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पुलिस के द्वारा कई स्थानों पर छापेमारी प्रतिदिन की जा रही है।
