संवाददाता: साबिर अली
वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज के एक नम्बर फाटक पर चलंत दल के द्वारा प्लस पोलियो शिविर लगाकर जांच कर पोलियो की खुराक पिलाई गई । बतातें चलें कि एमओ आईसी डॉ संदीप कुमार हरनाटांड़ के द्वारा औचक निरीक्षण कर निर्देश दिया गया कि नेपाल से आने जाने वाले जीरो से 5 वर्ष के हर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाए और साथ ही कोविद-19 की जांच हर व्यक्ति की जाए । बतादें चलें कि 19 जून से 23 जून तक विशेष अभियान देश भर में चलाया जा रहा है । जिसके तहत बगहा 2 में विभिन्न चलंत दल द्वारा डोर टू डोर पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है । पर्यवेक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक दिन लगभग एक सौ पन्द्रह बच्चों को पोलियो की खुराक चलंत दलों के द्वारा पिलाई जाती है। इस अभियान दल में वाल्मीकिनगर आशाकर्मी चन्द्रप्रभा देवी,सीटू कुमार व एलटी चन्द्रदेव ठाकुर के सहयोग से चलाया जा रहा है ।
