संवाददाता: साबिर अली
बरसात के शुरू होते जंगली जीवजंतुओं के रिहायशी इलाकों में निकल आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है । बतादें की वाल्मीकिनगर स्थित वीटीआर जंगल से सटे चरघरिया के नेवार पानी गांव के हरेंद्र कुशवाहा के घर मे अजगर सांप रेंगते हुए घुस आया जिससे घर के लोगों में अफरातफरी मच गई । शोर सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बतातें चलें कि ग्रामीणों में दो युवक कन्हैया कुमार और बिट्टू कुमार ने हिम्मत कर के अजगर का रेस्क्यू कर वीटीआर के कोतराहां स्थित जंगल मे सुरक्षित छोड़ दिया । तब जाकर हरेंद्र कुशवाहा के परिवार वाले राहत की सांस ली ।
