अमरुल आलम खान की खास रिपोर्ट
सुगौली,पू.च: नप के धनही स्थित शिवालय का दौरा राष्ट्रीय भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को किया।केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं की जानकारी लेने का कार्य किया जा रहा है,ताकि योजना धरातल पर कितना दिखाई दे रहा है।इस दौरान राष्ट्रीय प्रवासी कार्यकर्ता भ्रमण कार्यक्रम में चंडीगढ़ अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जय भगवान कटारिया का सुगौली संधि स्थल युग्म पंचमुखी शिवालय मंदिर के प्रांगण में भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ के द्वारा पंचमुखी शिवालय मंदिर के प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय नेताओ ने कहा कि इस ऐतिहासिक स्थल को पर्यटक स्थल बनाने के लिए सरकार को रिपोर्ट भेजेंगे।इस अवसर पर मंदिर के पुजारी छोटू झा, भाजपा नेता राम गोपाल खंडेलवाल,मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ललन साहनी,क्षेत्रीय प्रभारी विकास शर्मा,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सह मुखिया अनिल जोशी,गंगाराम, नगरध्यक्ष अंकुर चौधरी, सुबोध चौधरी,संजय संजू, रामनारायण सहनी, विनोद सहनी,शम्भु यादव,बृजकिशोर पासवान,रवि पासवान,मनु पांडेय सहित कई मौजूद थे।