संवाददाता: साबिर अली
बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान दहेज उत्पीड़न व पत्नी हत्याकांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि कांड संख्या 408/22 के नामजद अभियुक्त अहिरवलिया गांव के मनीष महतों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त छुप कर व अपनी ठीकाना बदल कर रह रहा था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि हत्याकांड में मुख्य आरोपित अपने घर अहिरवलिया मे हैं। उन्होंने बताया कि सुचना के आलोक में सब - इन्स्पेक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाई गई। जहां मौके से हत्याकांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा गया।