अब्दुल रज्जाक की रिपोर्ट
कुंडहित (जामताड़ा):शनिवार को जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों तथा गतिविधियों का जायजा लिया तथा लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर देवेश कुमार भगत के साथ-साथ कुंडहित, बागडेहरी तथा फतेहपुर थाना के थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लूट अपराध डकैती जैसे अपराधिक घटनाओ में कमी आई है हालांकि चोरी मोटरसाइकिल चोरी जैसी घटनाएं काफी बढ़ी है। इसमें और भी कमी लाने के लिए समुचित प्रयास किया जा रहा है। इस बाबत स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पुराने चोरों को पकड़ने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2017 तक के मामले का अनुसंधान पूरा हो चुका है उसके बाद से लंबित मामलों में अनुज के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में समय-समय पर सामने आ रही साइबर अपराध की घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में मोबाइल कॉलो की निगरानी बढ़ाई गई है। आए दिनों घट रहे सड़क दुर्घटनाओं के बाबत पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि जिले में ट्रैफिक विभाग नहीं है। ट्रैफिक का काम पुलिस को ही देखना पड़ रहा है। कहा की की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिशा में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है अभी तक 500 से अधिक वाहन चालकों का चालान काटा गया है उन्होंने बताया कि फिलहाल गुंडई थाने को भी एक ब्रेथ एनालाइजर मशीन उपलब्ध कराया जा रहा है। वही जल्द ही जिले में के स्पीड गन और हाइ टेक्निक कैमरा भी लगाए जाएंगे ताकि हाई स्पीड में चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण किया जा सके। निरीक्षण के मौके पर जामताड़ा एसपी मनोज स्वर्गियारी के अलावे नाला प्रभाग के पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार झा कुंडहित पुलिस इंस्पेक्टर देवेश कुमार भगत कुंडहित थाना प्रभारी पंकज कुमार बागडेहरी थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह तथा फतेहपुर के थाना प्रभारी आलोक कुमार के अलावे अधीनस्थ पुलिसकर्मी एवं जवान गण उपस्थित थे। पुलिस ने अधीक्षक के निरीक्षण को लेकर शनिवार को पुलिस निरीक्षक कार्यालय चाक-चौबंद दिखा।
