मोतिहारी, पू.च: शहर का प्रफुल्ल मार्गदर्शन केंद्र प्रेप स्कूल के एनुअल फंक्शन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि ओमप्रकाश चौधरी ने स्कूल की विशेषताओं को बताते हुए कहा कि विधालय में मजबूत शैक्षणिक वातावरण है। इस विद्यालय में अनुशासन के साथ-साथ छात्रों को नैतिक मूल्यों का भी ज्ञान उपलब्ध कराया जाता है। जिससे बच्चों का समग्र विकास होता है। यह विद्यालय शहर के सर्वश्रेष्ठ और प्रतिष्ठित विद्यालय में से एक है। वही विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती गायत्री कुमारी ने बताया कि इस विद्यालय में वर्ग एक से आठ तक की मान्यता सरकार से मिली हुई है। इस विद्यालय में वर्ग 10 तक की पढ़ाई होती है। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था है योग एवं प्रशिक्षित अध्यापक बच्चों को पढ़ाते हैं। छात्रों की सर्वांगीण विकास के लिए नियमित रूप से संगीत,चित्रकला,नृत्य,ड्रामा आत्म रक्षा और शारीरिक विकास के लिए इनडोर और आउट डोर खेल खुद की व्यवस्था है। वही प्राचार्य ओपी सागर ने अपने संबोधन में कहा कि इस विद्यालय में नवोदय, सिमुलतला,सैनिक स्कूल एवं अन्य राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। अब तक इस विद्यालय के दर्जनों छात्र इन संस्थाओं के लिए चयनित हो चुके हैं। विद्यालय में आवागमन के लिए पर्याप्त वाहन बड़ा केंपस और इको फ्रेंडली वातावरण है। विद्यालय के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के लिए उत्तम सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने डांस,गीत संगीत साहित्य अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभाव को और पहुंचे लोगों का मन मोह लिया। मौके पर अभिभावक श्याम नंदन प्रसाद सिंह,डॉक्टर डीके चौधरी,विद्यालय के शिक्षक अनिल गौतम,नरेश कुमार गुप्ता,साक्षी दुबे,सुमन कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।