सुगौली/अमरुल आलम
सुगौली, पू.चः प्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय में आयोजित प्रीमियम टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय झा ने किया। जिसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय पात्र किया। फुलवरिया क्रिकेट क्लब बनाम बीरगंज नेपाल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें फुलवरिया की टीम विजयी रही। फुलवरिया की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फुलवरिया की टीम ने 294 रन बनाई। जिसके जबाब में उतरी नेपाल की टीम
170 रन पर ही सिमट गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तुषार को दिया गया, जिसने 52 रन बनाया और तीन विकेट लिया। मैच में एम्पायर विजय कुशवाहा व मनोज कुमार, स्कोरर सलौदीन,कमेंटेटर प्रमोद मिश्र, यश कुमार, विकेश रंजन मिश्र थे। समाजसेवी अजय झा ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय पात्र कर उनका हौसला बढ़ाया। सभी खिलाड़ियों को कहा कि आप की जीत आप के मेहनत और अनुभव से होता है। श्री झा ने कहा कि खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। खेल से हमें ऊर्जा मिलती है और साथ ही आगे बढ़ने का मौका मिलता है। मौके पर व्यवस्थापक मुखिया अवधेश कुशवाहा,असदेव राम,अध्यक्ष रामाश्रय महतो, सचिव पैक्सध्यक्ष संजीव शर्मा,कोषाध्यक्ष संतोष जयसवाल, संदीप मिश्र, प्रदीप कुमार सहित कई मौजूद थे।



