सुगौली, पू.च: विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं को लेकर जन सुराज के कर्मठ संघर्ष सील युवा नेता ने अपने प्रखंड कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान संजीव कुमार सिंह,प्रखंड प्रभारी सह प्रदेश कमिटि सदस्य ओमप्रकाश सिंह,रामगढ़वां प्रखंड अभियान समिति संयोजक राजू कुमार रजक के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि जन सुराज का उद्देश्य सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था का परिवर्तन है। यदि बिहार में जन सुराज की सरकार बनी तो प्रखंड में सारी समस्याओं का समाधान कर दिया जायेगा। यहां युवाओं का पलायन बड़ी समस्या है। उन्हें अपने राज्य में ही रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। युवा नेता श्री सिंह ने कहा कि यदि उनकी पार्टी की सरकार बनी तो वृद्धावस्था पेंशन की राशि को बढ़ाकर दो हजार रुपए कर दिये जाएंगे। महिलाओं को सस्ती दर पर रोजगार के लिए लोन दिये जाएंगे। गौरतलब हो बाढ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी से निजात मिल सकेगा। जो नीतीश कुमार की सरकार मे संभव नही है। आमजन कि मांग को आज तक पुरा नही किया गया। जन सुराज के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने कार्यक्रम जन संवाद के माध्यम से लगातार विधानसभा के हर एक-एक गांव का भ्रमण कर आमजन के माध्यम से उनकी मूल समस्याओं कि जानकारी लिया जा रहा है। अगर मुझे यहां से आमजन ने अपना विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का एक बार मौका दिया तो चिन्हित समस्याओं को सबसे पहले समाधान करने का काम किया जाएगा। साथ ही शिक्षा,स्वास्थ्य केन्द्र को आधुनिक करण कर बेहतर से बेहतर व्यवस्था करने का काम किया जाएगा। यहां की जनता जातिवाद व संप्रदायवाद की राजनीति से उब गई है। ऐसे में जन सुराज बेहतर विकल्प बनकर आया है।