सुगौली/ अमरुल आलम
सुगौली, पू.च: पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न जगहों से छापेमारी कर तीन वारंटी सहित एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली की फरार चल रहे वारंटी अपने घर पर छुपकर रह रहे है। सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस अधिकारी सहित पुलिस बल के जवान को छापेमारी के लिए भेजा। जहां पुलिस को देख वारंटी भागने में फिराक में था तब पुलिस ने तीनों लोगों को धर दबोचा। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान पकड़े गए फरार वारंटी पजिअरवां के बाजु आलम, उपेन्द्र पासवान,राम अयोध्या पासवान दोनों साकिन पंचायत उतरीं मंसिघा गांव खोड़ा का रहने वाला हैं। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि वही शराब पीने के आरोप में साकिन कुरुम टोला निवासी संजय ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए चारों लोगों पर अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि पुलिस अग्रिम कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है। क्षेत्र में चचाओं के अनुसार सुगौली थानाध्यक्ष के नेतृत्व में लगातार पुलिस लगातार उपलब्धियां हासिल कर रही है। वही लगातार छापेमारी को लेकर शराब तस्करों सहित वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की लगातार पैनी नजर बनी हुई है।