मोतिहारी:-सुगौली थाना क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में रथ पर भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की प्रति मूर्ति की झांकी निकाली गई। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम का नारा लगाते चल रहे थे। आगे घोड़सवार, बैंड बाजा के साथ लोग चल रहें थे। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी स्वेता भारती और एएसपी विमल धाकड़ सुगौली अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय,थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह,अंचलाधिकारी कुंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल के जवान जुलूस के साथ चल रहे थें। शोभा यात्रा बाजार के राम जानकी मंदिर से चलकर मुख्य बाजार होते हुए थाना चौक पहुंचा। जहां से मुख्य बाजार होते हुए दिनदयाल चौक से राजमार्ग होते हुए सुगौली गांव हनुमान मंदिर होकर सुगौली गांव कानू टोला होते हुए राजवाड़ी चौक होकर पुन: थाना चोक पहुंची। शोभा यात्रा में भाजपा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ,बाबा मनीष दास,अंकुर चौधरी, मनोज सिंह,नारायण गुप्ता,अशोक कुमार गुप्ता,अशोक सोनी, ओमप्रकाश विश्कर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थें।