लोगों ने पुलिस से की थी शिकायत
पार्टी रमन कुमार के जन्मदिन पर आयोजित की गई थी। डीजे की तेज आवाज और शोर की स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी। पुलिस ने मौके से कई शराब की बोतलें बरामद की थी।
18 लोगों पर दर्ज थी प्राथमिकी
पुलिस ने इस मामले में होटल के मैनेजर सहित 18 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। मैनेजर को अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। होटल मालिक राम दर्शन सिंह फरार हो गया था। एसपी स्वर्ण प्रभात ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
पहले से भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
राम दर्शन सिंह पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिसंबर 2020 में अतिक्रमण हटाने के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला दर्ज हुआ था। फरवरी 2022 में रघुनाथपुर थाना में अवैध दीवार निर्माण और पुलिस से दुर्व्यवहार का मामला दर्ज है।एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों में शामिल किसी को नहीं बख्शा जाएगा। होटल और रेस्टोरेंट में गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।