मोतिहारी:-हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जुन को श्री रामेश्वर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों और छात्रों ने योग अभ्यास किया। इस कार्यक्रम में पंचायत के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक प्रमोद महतो ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी बच्चों ने अच्छी तैयारी की थी। प्रधानाध्यापक प्रमोद महतो ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूक करना है। योग शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद है,और यह तनाव, चिंता और नकारात्मकता को दूर करने में मदद कर सकता है। योग आत्मा जागरूकता और आत्मा स्वीकृति को बढ़ावा देता है। यह व्यक्ति को अपने आंतरिक स्व से जुड़ने और आंतरिक शांति प्राप्त करने में मदद करता है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक प्रमोद महतो, शिक्षकों में अमित तिवारी बैजनाथ पासवान, छठू राउत, मनोज कुमार , मुकेश कुमार , अमित कुमार तिवारी,कृष्ण कुमार ,रंजन कुमार ,अभिषेक कुमार रामेश्वर राम इत्यादि सम्मिलित हुए साथ हीं ग्राम पंचायत सोनबरसा के सरपंच श्रीसहनी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षा प्रेमी उत्तम सहनी एवं छात्र-छात्राएं, सभी ने मिलकर योगाभ्यास किया।