छौड़ादानो प्रखंड कार्यालय के पास से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत नरकटिया विधानसभा में भाजपा नेता गणेश यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। इस आयोजन के अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दिया और देश के विकास में अपनी महती भूमिका निभाने का आवाहन किया। गणेश यादव ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज में देशभक्ति की भावना का नया संचार हो रहा है। क्षेत्र भर के लोगों ने इस तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी वरूण सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता और दीपू चौरसिया, शंभू चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चितरंजन यादव,अनिल तिवारी, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, छोटेलाल यादव, सरवन कुशवाहा, विशंभर प्रसाद, राम पुकार कुशवाहा, अवधेश सिंह, प्रमोद कुशवाहा, बलिराम तिवारी, धर्मेन्द्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, रमेश साह,मुन्ना साह , श्याम किशोर प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल ये।

