पूर्वी चम्पारण | The Royal News
पताही थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकाने पट्टी गांव से अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गणेश महतो, पिता राम अयोध्या महतो, निवासी बोकाने पट्टी गांव के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दरोगा दीपनारायण प्रसाद एवं पुलिस बल द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान आरोपी को मौके से शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान जारी रखने की बात कही है।

