सरैया प्रखंड के डीडीओ (DDO) को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि संपत्ति विवरण से संबंधित फॉर्म जमा कराने के लिए प्रति शिक्षक 300 रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, संपत्ति का ब्योरा वाला फॉर्म जमा लेने के नाम पर शिक्षकों से रुपये लिए जा रहे थे। इसी दौरान किसी शिक्षक द्वारा पूरी प्रक्रिया का वीडियो बना लिया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर जांच कराई गई, जिसके बाद प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर संबंधित डीडीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद प्रखंड के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
सरैया (मुजफ्फरपुर): DDO निलंबित, संपत्ति विवरण फॉर्म जमा करने के नाम पर वसूली का आरोप//THE ROYAL NEWS
सोमवार, जनवरी 12, 2026
मुजफ्फरपुर//THE ROYAL NEWS
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें

