अशोकनगर (मध्य प्रदेश)। THE ROYAL NEWS
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के बरखेड़ा गांव से एक अनोखा और चर्चा में आया मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने प्यार के खातिर अपना जेंडर परिवर्तन कर युवक का रूप ले लिया और इसके बाद असम की रहने वाली युवती अनीता के साथ शादी रचा ली। जानकारी के अनुसार, दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गया। अपने रिश्ते को सामाजिक और कानूनी पहचान देने के लिए अशोकनगर की युवती ने करीब 6 लाख रुपये खर्च कर जेंडर परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कराई। जेंडर परिवर्तन के बाद युवक बने व्यक्ति ने असम की अनीता से विवाह कर लिया। इस शादी की जानकारी सामने आने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल दोनों साथ रह रहे हैं और अपने फैसले से संतुष्ट बताए जा रहे हैं। यह मामला समाज में बदलते रिश्तों, सोशल मीडिया की भूमिका और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर नई बहस छेड़ रहा है।

