चकिया | THE ROYAL NEWS
आगामी सरस्वती पूजा को लेकर चकिया थाना क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में थानाध्यक्ष (पु.नि.) मुना कुमार की अध्यक्षता में थाना परिसर में सभी डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने डीजे संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी स्थिति में अश्लील गाने, हुड़दंग, भड़काऊ संगीत या अनुचित ध्वनि प्रदूषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने सभी से अपील करते हुए कहा कि विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा संस्कारपूर्ण और मर्यादित ढंग से मनाएं, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की

