मोतिहारी | THE ROYAL NEWS
भोपतपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चोरी की मोटरसाइकिल को जब्त किया है। जब्त मोटरसाइकिल पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था, वहीं जांच के दौरान वाहन का चेसिस नंबर MD625NE1X91F30132 पाया गया जबकि इंजन नंबर घिसा हुआ मिला। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति वाहन से जुड़े कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि उक्त मोटरसाइकिल को ₹6000 में खरीदने की बात कही गई है, जिसे संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बिना वैध कागजात के वाहन न खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

