मोतिहारी | THE ROYAL NEWS
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छतौनी थाना परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अपार थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने थाना क्षेत्र से आए आम नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए गए तथा कई मामलों में मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने लोगों को आश्वस्त किया कि हर शिकायत की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम लोगों और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपराधिक गतिविधि की जानकारी बिना संकोच पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम जनता को न्याय और सुरक्षा का भरोसा मिल

