नई दिल्ली | THE ROYAL NEWS
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय नेतृत्व में बदलाव हुआ है। बिहार के कद्दावर नेता और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन को पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है। चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने बताया कि इस बार केवल नितिन नवीन के नाम का प्रस्ताव आया और उनके समर्थन में कुल 37 नामांकन सेट प्रस्तुत किए गएl बीजेपी में इस नवीन नेतृत्व के आगमन के साथ ही पार्टी ने नई दिशा और ऊर्जा के साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन के निर्विरोध चुनाव पर बधाई दी और नए नेतृत्व के साथ पार्टी को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

