शिवहर जिले के पुरनहिया अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी रामप्रीत महतो को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाशपुरी पुल के पास की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्व कर्मचारी रामप्रीत महतो दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के एवज में घूस की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद पटना से आई निगरानी विभाग की विशेष टीम ने जाल बिछाकर आरोपी कर्मचारी को रिश्वत की रकम लेते समय पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी रामप्रीत महतो डुमरा थाना क्षेत्र के भोप्रसाद गांव का निवासी बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम उसे अपने साथ पटना ले गई, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले की पुष्टि शिवहर की जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने की है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय सहित जिले के अन्य विभागों में हड़कंप मच गया है। आम लोगों ने निगरानी विभाग की इस कार्रवाई की सराहना की है।
बड़ी खबर: शिवहर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार//THE ROYAL NEWS
मंगलवार, जनवरी 06, 2026
सीतामढ़ी/शिवहर।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें

