अरेराज अनुमंडल स्तरीय स्वतंत्रता सेनानी स्मृति समारोह को सफल एवं भव्य बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकिशोर पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जबकि बैठक का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अमिता निधि ने किया। बैठक में स्मृति समारोह की तैयारियों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। इनमें समारोह स्थल पर तोरण द्वार का निर्माण, बैनर-पोस्टर लगाना तथा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों से संपर्क स्थापित करना जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल रहे। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष अमिता निधि, उषा त्रिवेदी, राजेश अस्थाना, मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, भोला सहनी, सोहन लाल भगत और विनोद यादव सहित कई सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष अमिता निधि ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में आयोजित इस समारोह को भव्य बनाने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।
अरेराज में स्वतंत्रता सेनानी स्मृति समारोह को लेकर अहम बैठक संपन्न//THE ROYAL NEWS
रविवार, मार्च 01, 2026
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें

